Patna

आज का मौसम;नए साल मे पड़ रही कड़ाके की ठंड,दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस,और बढ़ेगी ठंड

आज का मौसम;पटना।|दरभंगा नए साल की शुरूआत मौसम के नए रूप के साथ हुई है। पिछले 2 दिनों में मौसम के आए बदलाव का असर कड़ाके की ठंड के साथ नजर आ रहा है। नए साल का शुरूआती 3 से 4 दिन ठंड लगातार बढ़ने की संभावना है। 28 दिसंबर तक मौसम अपने सामान्य तापमान से उपर था। लेकिन एक दिन बाद ही तापमान ने ऐसा गोता लगाया कि सामान्य से करीब 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। 31 जनवरी को भी अधिकतम तापमान में सामान्य स्तर से गिरावट जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रविवार को दिन का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य स्तर से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। जबकि रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो सामान्य स्तर से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जलवायु परिवर्तन का असर इन दिनों मौसम पर दिखाई देने लगा है। दिसंबर के आखिरी दिनों में अन्य सालों की तुलना में मौसम गर्म बना रहा। नए साल की शुरूआत से पहले हर साल की कड़ाके की ठंड और कुहासा इस साल देखने को नहीं मिला।

 

मौसम विभाग की मानें तो 3 जनवरी तक तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी के साथ सुबह और शाम में हल्के से मध्यम कुहासा लगने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान सर्द पछुआ हवा में थोड़ी तेज हो सकती है। रविवार को दिन का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सुबह के समय हल्का से मध्यम कुहासा छाया हुआ था। दिन भर आसमान में बादल लगे रहने कारण धूप का दर्शन नहीं हो सका। सुबह में हवा में नमी का स्तर 95 फीसदी रहा जो दोपहर तक केवल 9 फीसदी घटकर 86 फीसदी पर पहुंचा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!