DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय मे कार्यकर्ता बैठक मे बोले नित्यानंद राय कार्यकर्ता के बदौलत तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार 

दलसिंहसराय शहर के बस स्टेण्ड स्थित एक होटल में रविवार को उजियारपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ता बैठक जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा कि अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री राजीव चौधरी के संचालन में किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  पहुंचे उजियारपुर के सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे किसी स्तर के साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक बनाती है.यहाँ कार्यकर्ताओं के काम के आधार पर जिम्मेदारी दिया जाता है.जिसका जीता जागता उदाहरण अभी तीन नए प्रदेश में बने मुख्यमंत्री मोहन यादव,भजन लाल शर्मा एवं विष्णुदेव साय है.

 

 

हम भी एक बुथ के पालक है.उपस्थित कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास के कई काम हुए है,भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, अयोध्या में 500 वर्षों बाद भव्य एवं दिव्य श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है.पूरा विश्व का सनातनी हिन्दू आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

 

 

उन्होंने सभी से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान किया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज भूषण निषाद,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान,लोकसभा प्रभारी सुशील चौधरी,संयोजक राम सुमरन सिंह,विधायक अवधेश सिंह,संजय सिंह,सोनू झा, वीरेंद्र झा वीरू,चंद्रकांत चौधरी, कमलेश सहनी,मनोज सिंह,शशिधर झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!