DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में ठंड से ठिठुर रहे लोग,कहीं नहीं जल रहे सार्वजनिक अलाव

दलसिंहसराय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है परन्तु शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। फुटपाथ, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन में राहगीर,यात्री व अपना अस्थायी घर बसाए लोगों पर ये ठंड आफत बनकर टूट रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इनमें कई महिलाएं एवं वृद्ध भी हैं। लोगों की बेबसी ना तो समाजसेवी संगठनों को दिख रही और न ही नगर प्रशासन को।वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का न्यूनतम तापमान गिरते जा रहा है। ऐसे में लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता होगा, यह समझा जा सकता है।

इसके अलावा प्राय: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महावीर चौक, सरदारगंज चौक,थाना रोड, गंज रोड, मेन बाजार एंव पेट्रोल पंप के पास ट्रक वाले भी ठंड से ठिठुरते देखे जा रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर बेघर लोगों को सोते हुए या ठंड से ठिठुरते हुए देखा जा सकता है। तीनो दिनों से ठंड का असर बढ़ गया है।

रात का न्यूनतम तापमान निचे दर्ज किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग स्वयं कहीं पैरा या लकड़ी, टायर, बांस बल्ली से अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!