Patna

मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा विकास,दो साल बाद नागपुर मे मिला,ऐसे पुलिस ने पकड़ा

पटना।वैशाली की सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस ने दो वर्षों से घर से लापता 14 वर्षीय बच्चे को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर नागपुर से बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया। बताया गया कि सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस ने मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के विक्रमपुर गांव निवासी पवन सहनी के पुत्र विकास कुमार (14) को नागपुर से बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया गया कि विकास कुमार के लापता होने को लेकर उसके पिता पवन सहनी के आवेदन पर 25 सितंबर 2021 को प्राथमिक की दर्ज की गई थी। 26 अगस्त 2021 को उसकी माता जयमाला देवी ने विकास को डांट फटकार किया था। जिसके बाद उसी दिन घर से भाग गया।

 

डांट से घर से भागा था

 

विकास कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त विक्रमपुर गांव निवासी भल्लू के साथ हाजीपुर गया और उसका दोस्त उसे लेकर पटना चला गया। पटना से मुंबई लेकर गया। मुंबई पहुंचकर ऑटो भाड़ा करने का बहाना बनाते हुए भल्लू मौके से भाग गया। जिसके बाद वह अपने को अकेला पाकर रोने लगा। उसकी इस हालत को देखकर नागपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर गणेश पटेल ने उसे अपने साथ अपने घर ले गए।

 

विकास ने बताया की गणेश पटेल अपने पुत्र की तरह उसकी देखभाल किया और वही स्कूल में उसका दाखिला भी करवाया। उसका आधार कार्ड भी बनवाया जिस पर विकास का नाम विकास पटेल और पिता का नाम गणेश पटेल अंकित किया गया। बताया गया कि विकास कुमार सोशल मीडिया फेसबुक पर अपना अकाउंट बना रखा था।जिस पर वह अपने तस्वीरें अपलोड किया था।

 

पुलिस ने दिखाई सक्रियता

 

इस तस्वीर पर उसके मौसा भगवानपुर थाना के बेलवर निवासी किशुन सहनी के पुत्र राजा कुमार की नजर परी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना विकास के माता-पिता एवं सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस को दिया। राजा कुमार नागपुर में ही रहता है। इसी सूचना के आधार पर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने गणेश पटेल से संपर्क साधा और विकास को वापस घर लेकर आए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!