Samastipur

समस्तीपुर एसपी ने दलसिंहसराय थाना का किया निरीक्षण ।

समस्तीपुर।नए पुलिस कप्तान हृदय कान्त ने मंगलवार को दलसिंहसराय थाना और सर्किल का अौचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना सहित थाना परिसर का अवलोकन करते हुए थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश सहित अन्य पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने शराब को लेकर थाना क्षेत्र में एक रूटीन बनाकर छापेमारी करने का निर्देश देते हुए शराब कारोबारी को चिन्हित कर उनपर नजर रखने का निर्देश दिया। ससमय गश्ती के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर क्षेत्र के सभी अपराधकर्मी की सूची बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने जाम की समस्याओं को दूर करने के लिए ट्रैफिक को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!