Samastipur

24 घंटे में ही कोरोना के 8 नए मामलों से सनसनी,समस्तीपुर जिले में अलर्ट जारी किया

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिले में सोमवार को अचानक कोरोना के मामले में उछाल आया है। 24 घंटे के दौरान 8 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नया मामला हसनपुर में 4 के अलावा विभूतिपुर में दो व समस्तीपुर शहरी इलाके में एक पॉजिटिव रोगी मिले हैं। नये रोगियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि नये रोगियों के संबंधों की जांच के लिए टीम को संबंधित प्रखंडों में भेजा गया है। बताया गया है कि कोरोना रोगी मिले किसी लोगों ने हाल के दिनों में कहीं यात्रा नहीं की थी। बावजूद वह कोरोना पॉजिटिव हो गए। बताया गया है कि जिले के विभिन्न केंद्रों पर 24 घंटे में 7766 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोरोना के बढते प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी कोविड सेंटरों काे रेडी के पोजिशन में रखने का आदेश जारी किया गया है। सभी स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वेड के चालू हालात में रखने को कहा गया है ताकि जरूरत पर वहां मरीजों को भर्ती किया जा सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!