Samastipur

प्रत्येक माह राशन देने में कोताही बरतें तो होगी करवाई,बेईमान डीलर सावधान, लाभुकों को भी चेतावनी

Samastipur;बेगूसराय शनिवार को बखरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुश्रवण समिति कि बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि वैसे डीलर जो लाभुकों को प्रत्येक माह राशन देने में कोताही बरतते हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने लाभुकों से 31 दिसंबर तक अपने राशन कार्ड से आधार सीडिंग का कार्य निश्चित रूप से करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिनका आधार कार्ड निर्धारित अवधि के बाद भी राशन कार्ड से सीडिंग नहीं होगा और वैसे लाभुक जो बीते चार महीने से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनका राशनकार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

 

इसके अलावे समिति के सदस्यों द्वारा एजेंसी द्वारा भेंडरिंग चार्ज वसूलने और पेट्रोल पंपों पर कम तेल देने व मिलावट का मुद्दा उठाया। जिस पर एसडीएम ने उन लोगों को जांचोपरांत कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि सभी गैस एजेंसियों में भी आधार सीडिंग का कार्य चल रहा है।

 

जिसके लिए भी अंतिम समय सीमा 31 दिसंबर ही निर्धारित है। इसलिए सभी लोग अपने गैस एजेंसी से संपर्क कर गैस कार्ड से अपना आधार सीडिंग कार्य निश्चित रूप से करा लें।

 

क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से अपील की कि वे राशन कार्ड और गैस कार्ड से आधार सीडिंग के कार्य का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार अपने क्षेत्र में करवायें। मौके पर बड़ी संख्या में अनुश्रवण समिति सदस्य मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!