Patna

2 शादियों के बाद तीसरी के साथ रहता था शिक्षक,महिला टीचर के घर पुरुष शिक्षक ने किया सुसाइड,जान कर रह जाएगे दंग

पटना।बिहार के शेखपुरा के बरबीघा नगर क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला स्थित सुजीत कुमार के मकान में रहने वाली एक शिक्षिका के घर में पहुंचकर 38 वर्षीय टीचर ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर शरीर में आग लगा ली थी। घायल हुए युवक को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। पटना में चिकित्सकों ने जवाब दे दिया जिसके बाद उसे गांव ले जाया गया था। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना 20 दिन पहले की है। मृतक की पहचान बरबीघा प्रखंड के मालदह गांव निवासी अशोक सिंह के इकलौता बेटे निलेश कुमार के रूप में हुई है। निलेश जिले के चेवाड़ा प्रखंड के अंदौली मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। शिक्षिका बरबीघा प्रखंड के तेतारपुर मध्य विद्यालय में पदस्थापित है। बताया जा रहा कि टीचर का महिला शिक्षक के साथ दो साल से अफेयर था। दोनों शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। प्यार में अनबन होने के कारण टीचर के खुदकुशी की बात कही जा रही है।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि निलेश कुमार की पहली पत्नी का निधन बरबीघा के मिर्जापुर में रोड एक्सीडेंट में हो गया था। पहली पत्नी टीचर थी। उससे एक बेटा और एक बेटी थी। पत्नी के निधन होने पर निलेश कुमार को अनुकंपा के आधार पर टीचर की नौकरी मिली थी। अनुकंपा पर नौकरी मिलने के बाद शिक्षक ने एक अन्य महिला से शादी कर ली। दूसरी पत्नी से एक बेटी के जन्म होने के बाद पत्नी का उसने बंध्याकरण भी करा दिया।

 

उधर, शख्स की नौकरी लगने के बाद उसकी टीचर से नजदीकियां बढ़ गई। महिला के किराए के मकान पर उसका आना-जाना होने लगा। बताया जा रहा कि शख्स ने महिला से लाखों रुपए लिए थे, उसे लेकर भी अनबन चल रही थी।

 

बता दें कि मृतक निलेश के पिता झारखंड के दुमका स्थित स्वास्थ्य विभाग में कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि गांव में मातम पसर गया है। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को न तो कोई सूचना मिली है। न ही कोई लिखित शिकायत मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!