Patna

आज का मौसम;हवा का रुख आज से बदलेगा, पुरवैया चलेगी, तापमान बढ़ने से कनकनी होगा कम,जानिए अगले कुछ दिनों का हाल

आज का मौसम;पटना!मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। कई दिन से जारी पछुआ हवा के साथ कनकनी और बढ़ती ठंड में अगले पांच दिन के दौरान कमी आएगी, क्योंकि बंगाल की खाड़ी समेत अन्य समुद्री इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सिस्टम बनने से हवा का रुख बदलेगा। अभी राज्यभर में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। शुक्रवार से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश भागों में पछुआ की जगह पुरवैया चलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हाेने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इस बीच गुरुवार की सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप खिली। लेकिन, शाम ढलने के बाद राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में सर्दी का सितम शुरू हो गया। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज सबसे ठंडा रहा।

 

इस सीजन में किसी शहर का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस अररिया में दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से ऐसा मौसम

 

मौसम विज्ञानी राकेश कुमार के अनुसार इस सीजन में अभी तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति नहीं बनने से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत है। बंगाल की खाड़ी समेत अन्य समुद्री इलाके में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से देर रात बाद उत्तर बिहार समेत अधिकांश इलाके में हवा का रुख बदल जाएगा।

 

पछुआ हवा की जगह पूर्वा हवा चलेगी। वहीं पटना और गया में गुरुवार को भी पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहने से पटना और गया इलाके में सुबह-शाम ज्यादा ठंड महसूस हुई। अभी 26 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!