Samastipur

दहेज में बुलेट नहीं देने पर नई नवेली दुल्हन राखी को मार डाला,परिजन बोले-6 महीने पहले हुई थी शादी,कर रहा था यह डिमांड

 Samastipur;बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को फांसी लगाकर ससुराल वालों ने मार डाला। घटना नगर थाना क्षेत्र के झोपड़पट्टी स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतका कि पहचान दीपक मिश्रा की पत्नी राखी देवी के रूप में की हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों ने बताया कि 6 महीना पहले ही राखी की शादी दीपक के साथ हुई थी। इस दौरान जो बन पड़ा था, सब दिया। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चला उसके बाद बेटी के साथ मारपीट करने लगे। दहेज में बुलेट बाइक मांग रहे थे। पिछले 4 दिन से लगातार मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे।

 

 

फोन पर राखी ने सारी बात बताई थी। पति दीपक मिश्रा ने गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना वाले दिन बेटी को जब फोन किया था, उसका नंबर बंद था। उसके ससुर ने बताया कि उसका मोबाइल टूट गया है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते हमलोग उसके ससुराल पहुंचे। जहां बेटी मृत मिली। घटान के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए।

 

वहीं, मामले की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!