Dalsinghsarai

“दलसिंहसराय के लोगों को नए साल में ओभरब्रिज का मिलेगा सौगात,जाम से मिलेगी मुक्ति

दलसिंहसराय।नये साल में दलसिंहसराय को सौगात के रूप में मिलने वाले आरओबी का आमलोग उपयोग कर सकेंगे। यह अनुमंडल का पहला आरओबी होगा। शहर के रेलवे गुमटी संख्या 34 व 35 के मध्य में निर्माणाधीन आरओबी को पूर्णता प्रदान करने के लिये निर्माण कंपनी के इंजीनियर एवं मजदूर दिन रात लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्य स्थल पर शनिवार को निर्माण कंपनी के सीनियर प्रबंधक रामाराव ने बताया कि इंजीनियर, सर्वेयर एवं मजदूर पिछले करीब तीन माह से कार्य को मुकाम देने में लगे हैं। बनने के बाद 32 नंबर रेलवे गुमटी पर जाम कम लगेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कंपनी ने मार्च 2024 तक आरओबी एवं पहुंच पथ का निर्माण पूरा करने का टारगेट दिया है। लेकिन कार्य पूर्ण होने में अप्रैल-मई तक का समय लगने की संभावना है। हालांकि मार्च से यह उपयोग के लायक हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 82 प्रतिशत कार्य हो गया है। शेष 18 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है। आरओबी के लिये तैयार आर्च की फीलिंग भी शुरू है।

 

 


इसके पूर्ण होते ही दलसिंहसराय शहर को हद तक जाम से निजात मिल जायेगा। समस्तीपुर जिले के वरुणा पुल से दरभंगा के रसियाही घाट तक 114.5 किमी. में निर्माणाधीन एसएच 88 में आरओबी एवं पहुंच पथ के अपूर्ण रहने से इस हाइवे का सही लाभ लोगों को अब तक नहीं मिल सका है।

 

वर्ष 2013 में टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भू अधिग्रहण, अतिक्रमण एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को दूर करने के बाद हाल के वर्षों में निर्माण कार्य मे तेजी आयी। लेकिन 10 वर्षों की लंबी अवधि के बाद भी करीब 700 करोड़ की लागत से बननेवाली एसएच 88 का निर्माण पूर्ण नहीं होने का लोगों को मलाल भी है। पूर्व में आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने अगस्त 23 तक इसे पूरा करने का कंपनी के बड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया था। लेकिन चंद दिन शेष रहने से चालू वर्ष में निर्माण कार्य को पूर्णता प्रदान करना संभव नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!