Samastipur

आज का मौसम;समस्तीपुर जिले के तापमान में आरही तेजी से कमी,कल से बढ़ेगी ठंड,रहे सावधान

आज का मौसम;समस्तीपुर जिले में तापमान में एक बार फिर कमी आने लगी है। अधिकतम तापमान दाे डिग्री कम हुआ है और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। विभाग का कहना है कि बुधवार से जिले में ठंड बढ़ने का अनुमान है।साेमवार काे अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर अा गया। एक दिन पहले यह 25 डिग्री दर्ज किया गया है।दलसिंहसराय का मौसम भी बदला बदला सा है।हल्की हवा मानो शरीर को कपकपा रही है। पिछले दाे-तीन दिनाें में इसमें हल्की वृद्धि हाेती रही थी। न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में .3 डिग्री गिरकर 6.5 डिग्री रहा। दाे दिन पहले भी यह 6.5 डिग्री रहा था। पर इस माैसम में इससे कम अब तक नहीं हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह में रहेगा हल्का काेहरा; धूप निकलेगी, लेकिन पछुआ हवा चलती रहेगी

 

हालांकि तापमान में कभी वृद्धि और कभी कमी आने से लाेगाें की परेशानी बढ़ गई है। लाेग सर्दी-जुकाम से पीड़ित हाे रहे हैं। दिन में गर्मी ताे सुबह और शाम में ठंड महसूस हाे रही है। ऐसे माैसम में ठंड लगने की आशंका भी बनी रहती है। इधर बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर से भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।

 

मंगलवार से 23 दिसंबर के बीच दिन में धूप निकलेगी। अभी सुबह में ही हल्का कोहरा रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है जिसकी औसत गति 1 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अभी तक गेहूूं की बुआई नहीं की है तो देर से बोयी जाने वाली किस्म का चयन करें

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!