BegusaraiPatna

मंत्री आलोक मेहता भूमिहीनों के लिए पर्चा वितरण समारोह मे लिया हिस्सा, 516 परिवारों को मिला पर्चा

पटना;बेगूसराय में बास भूमिहीनों के लिए पर्चा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री आलोक कुमार मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान भूमिहीन धारकों को पर्चा दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मौके पर मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि कई सालों से भूमिहीन परिवार को जमीन मुहैया नहीं कराया गया था। आज राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराने का काम किया गया है। 516 परिवारों को आज पर्चा देकर सरकार ने एक मिसाल पेश किया है। जब मैंने मंत्री पद का शपथ लिया था, तो मेरे मन में आया था कि जो भी गरीब हैं। जिनको जमीन नहीं है, उनको जमीन उपलब्ध कराना है। यही मेरा लक्ष्य था।

 

 

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री आलोक मेहता

उन्होंने आगे कहा कि 28 हजार परिवार भूमिहीन थे। जिसमें तत्काल 12 हजार परिवारों को पर्चा देकर जमीन उपलब्ध करा दिया गया है। ऑपरेशन बसेरा के तहत करीब 99 हजार 5 सौ बास सहित भूमिहीनों की सूची अपडेट हो चुकी है। कर्मचारियों के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है।सरकार गरीबों के लिए संकल्पित है। आगामी 1 वर्ष में एक भी भूमिहीन बिहार में नहीं रहेगा। यह कार्यक्रम पूरे बिहार में चलता रहेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!