Indian RailwaysPatna

सोनपुर मंडल ने एक साल में वसूला 42 करोड़,ticket checking के दौरान इतने लोग पकड़ाएं

सोनपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके । ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।ticket checking

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद द्वारा समय-समय पर उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश जारी किया जाता रहा है कि बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े ।

इसी क्रम में दिनांक 18.12.2023 को सोनपुर मंडल के विभिन्न रेल खण्डों पर सुबह 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं आरपीएफ जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया ।

जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के *कुल 3887 मामलों* से *जुर्माने के रूप में 26.78 लाख रुपये* की राशि प्राप्त हुई ।

इस अभियान के दौरान मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया ।

विदित हो कि वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सोनपुर के नेतृत्व में दिसम्बर माह के दौरान सघन टिकट जाँच अभियान के कारण टिकट जांच प्रदर्शन में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है :
*दिसंबर माह में साप्ताहिक टिकट चेकिंग का आंकड़ा*

(1) प्रथम सप्ताह में दिनांक 01.12.2023 से 07.12.2023 तक *कुल केसों की सं.-19331* एवं
*कुल आय – 1.24 करोड़ रु*.

(2) द्वितीय सप्ताह में दिनांक 08.12.2023 से 15.12.2023 तक *कुल केसों की सं.- 18008* एवं
*कुल आय – 1.17 करोड़ रु*.

(3) तृतीय सप्ताह में दिनांक 15.12.2023 से 18.12.2023 तक *कुल केसों की सं.- 14936* एवं
*कुल आय – 1.00 करोड़ रु.*

अक्टूबर 2023 से 18 दिसंबर 2030 तक चलाए गए इस सघन टिकट जांच अभियान में अब तक कुल मिलाकर *11 करोड़ 58 लाख रुपए* के रेल राजस्व की प्राप्ति सोनपुर मंडल को हो चुकी है । इस दौरान *कुल 191380 लोगों* को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।

विदित हो कि सोनपुर मंडल को इस वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक *कुल 6 लाख 36 हजार केसों* से *कुल 41 करोड़ 92 लाख रुपए* के रेल राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है। जो की गत वर्ष की तुलना में केसों के मामले में 3.56 प्रतिशत ज्यादा है तथा रेलवे राजस्व के मामले में 2.41 प्रतिशत ज्यादा है जो कि पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में कोचिंग इंटेंसिव सर्वाधिक है ।
प्रतिदिन चल रहे सघन टिकट जाँच में कुल 138 टिकट चेकिंग स्टाफ (5 महिला स्टाफ सहित) तथा लगभग 10 आरपीएफ को प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान में लगाया जा रहा है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!