Patna

महिला सिपाही करना चाहती थी लव मैरिज,प्रेमी के घर वाले कर रहे थे इंकार;परेशान होकर दी जान

पटना;मुजफ्फरपुर में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। मामले में सिपाही की बहन ने बताया कि एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। उससे वह शादी करना चाहती थी। लेकिन सुमन के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। जिस वजह से परेशान होकर उसने खुद की जान ले ली।मृतक की पहचान मोहम्मद गांव निवासी ललन साह अमानत की बेटी कंचन कुमारी के रूप में हुई। वह पटना डीटीओ में पोस्टेड थी। वही जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मार्केट से आने के बाद खुद को कमरे में किया बंद

 

बता दे कि जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद गांव निवासी ललन साह अमानत का काम करते है। सोमवार को ललन काम पर चले गए। घर में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, दोनों बेटे और दोनों बेटी थी। सुबह करीब 11 बजे उनकी तीसरी नंबर की बेटी कंचन मार्केट गई थी। कुछ देर के बाद वो घर वापस लौट आई। घर लौटने के बाद वो प्रथम तल्ले पर बने कमरे में खुद को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर के बाद उसकी मां दरवाजा खटखटाई लेकिन कंचन ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कंचन के भाई प्रकाश को बुलाई। प्रकाश ने कुदाल के मदद से दरवाजा तोड़ा। कमरे का दरवाजा खुलने पर कंचन पंखा से लटकी हुई थी। शव को देखते ही परिजनों में चित्कार मच गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

 

 

मामले की जानकारी अहियापुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

प्रेम विवाह को घर वाले नहीं थे तैयार, तो दे दी जान

 

मृतका कि बड़ी बहन चांदनी कुमारी ने बताया कि 2021 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कंचन चयनित हुई थी। कटरा के सुमन नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। उससे कंचन विवाह करना चाहती थी। लेकिन सुमन के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। जिस कारण वो काफी परेशान रह रही थी। आज सुबह भी उससे मिलने गई हुई थी। वापस लौटने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद पंखा से लटक कर आत्महत्या कर लिया है।पूरे मामले पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक लड़की आत्महत्या कर ली है। सूचना के आलोक पर पुलिस मौके पर गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!