DalsinghsaraiSamastipur

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में वनस्पति विज्ञान गर्व दिवस समारोह का आयोजन।

दलसिंहसराय। रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शशिभूषण सिन्हा के नेतृत्व में वनस्पति विज्ञान गर्व दिवस समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विभागाध्यक्ष डॉ. सिन्हा ने ‘वनस्पति सभी जीवों की आत्मा है’ विषय पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। विभाग के छात्र अनुष्का वर्मा, रुखसार खातुन,श्यांभवी, अंशु रानी , विकास,आयूष, प्रशांत, नन्दनी,सोनल, सोनाली, पूजा, कंचन,शबनम,अयाती, खुशी, शिवानी, आइसा, सोनिका, सौरभ, विवेक आदि ने पोस्टर,माडल, भाषण, कविता पाठ आदि के माध्यम से वनस्पति विज्ञान के गर्व को प्रस्तुत करने का सफल प्रयास किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर झा ने विभाग के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्रियाशीलता से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। विभाग के छात्र-छात्राओं ने जिस क्रियाशीलता का परिचय दिया है,वह काबिले-तारीफ है। आवश्यकता है इस क्रियात्मकता को जमीनी हकीकत से जोड़ने की जरूरत है।

 

 

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार, डॉ. प्रतिभा पटेल, डॉ. सोहित राम, डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. सुनील कुमार सिंह, उदय शंकर विद्यार्थी,अभय कुमार सिंह, डॉ. राजकिशोर, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. महताब आलम खां, अकील अहमद, डॉ. पुतुल कुमारी, डॉ. रोमा सेराज, डॉ. मिथिलेश कुमार आदि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!