DalsinghsaraiSamastipur

विद्यापतिनगर में सीएसपी संचालक से 3 लाख लूट मामले में बाइक समेत एक बदमाश गिरफ्तार

दलसिंहसराय।विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक संख्या 9 के पास 9 नवम्बर की शाम सीएसपी संचालक से लूट मामले पुलिस ने एक बाद बदमाश को गिरफ्तार किया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए डीएसपी मो नजीब अनवर ने बताया कि सीएसपी संचालक से तीन लाख सात हजार रुपए लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त एक बदमाश विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के सिमरी वार्ड संख्या 13 निवासी सुखदेव महतो के पुत्र बीरबल कुमार को गिरफ्तार किया गया ।

 

 

बीरबल ने कांड में अपने तथा अपने साथियों की संलिप्तता स्वीकार किया गया है । साथ ही बीरबल कुमार के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

 

 

अपराधकर्मी बीरबल कुमार पूर्व से भी उजियारपुर एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लूट के कांड में फिरार चल रहा था। बीरबल को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजी दिया गया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!