जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली
बिहार के नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के बाजार मैं देख बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी । जख्मी पटना जिले के बेलक्षी थाना क्षेत्र के रौशन कुमार और बिट्टू कुमार है । जख्मी युवक को दोस्तों ने इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
जख्मी युवक ने बताया कि वह एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर लौट रहा था । रहुई बाजार में बाइक लगाकर सिगरेट पी रहा था । इसी दौरान कुछ बदमाश आकर गाली गलौज करते हुए बाइक हटाने के लिए बोला । बहस होने के बाद फायरिंग करने लगा जिससे दोनों को गोली लग गई।
थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी । तब तक जख्मी को परिजन इलाज के लिए लेकर चले गए थे । अभी तक किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है । मामले की छानबीन की जा रही है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
