Patna

गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 12 किलो सोने के साथ दो अधिकारी गिरफ्तार,इतना करोड़ का है सोना

patna;। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की विशेष टीम ने बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार की रात म्यांमार के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से 12 किलो सोना बरामद होने की सूचना है। इसका बाजार मूल्य आठ करोड़ रुपये से अधिक बताया जाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय तस्करो को भी किया गया गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार दोनों नागरिक म्यांमार सरकार की पुलिस में लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी हैं। फिलहाल इनसे सभी पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। ये दोनों बुधवार को दो अलग-अलग विमानों से एयरपोर्ट पर उतरे थे। इन दोनों को रिसीव करने गए अलग-अलग दो स्थानीय तस्करों को भी डीआरआइ ने गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि म्यांमार निवासी को रिसीव करने आए दोनों लोग गया एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं।

 

10 लाख रुपए के अलावा डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर भी बरामद

इनमें एक एयरलाइंस कंपनी का ग्राउंड स्टाफ है। इसकी निशानदेही पर दो स्थानीय सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कस्टम जांच को लेकर एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारी की कार्यशैली भी शक के दायरे में है। डीआरआइ की टीम ने गिरफ्तार तस्करों के दो स्थानीय सरगना के गया स्थित आवासों पर भी छापेमारी की। दोनों के आवास से 10 लाख रुपये के अलावा लगभग डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार म्यांमार के दोनों अधिकारी तस्करी का सोना लाकर इन्हें ही देने वाले थे। यहां से लोग इस सोना को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आपूर्ति करते।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!