Samastipur

Samastipur News;विधानसभा उपाध्यक्ष कहा- भाजपा हमेशा पिछड़ा और अतिपिछड़ा को छलता आ रहा है

Samastipur News;कल्याणपुर में जननायक कर्पूरीठाकुर पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्षीय संबोधन में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जब अतिपिछड़ा समाज को आरक्षण दिया तब से आज तक अतिपिछड़ा समाज लाभान्वित हो रहा है। भाजपा हमेशा अतिपिछड़ा समाज के साथ छल करती आ रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने कहा कि जिसने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सरकार को गिराया आज वो लोग भी जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर रहे हैं । इससे भाजपा को दोहरी भूमिका का पोल खुल चुका है। साथ ही बिहार विधानमंडल से जाती गणना का सर्व सम्मत प्रस्ताव पारित किया गया था,जिसे अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा ने अपने संगठनों द्वारा अंड़गा लगा कर रोकने का प्रयास किया है। इसने संविधान प्रदत्त 27 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ भी न्यायालय में याचिका दाखिल की थी,इन सारे उदाहरणों से स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार अतिपिछड़ा विरोधी है।

 

 

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने मंडल कमीशन लागू कर अतिपिछड़ा समाज को सर उठाकर जिने का राह दिखाया । प्रदेश महासचिव रंजीत सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश आज़ादी के बाद देश में पहली बार बिहार में 2009 में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण विभाग का गठन किया।ओर अतिपिछड़े समुदाय की विभिन्न जातियों का समाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक ओर आर्थिक उन्नयन कर इन्हें एक वर्ग के रुप में नई पहचान दी। वहीं भाजपा का अतिपिछड़ा विरोधी मानसिकता को जनता जान चुकी है केंद्र की भाजपा सरकार अतिपिछड़ा के प्रति राजनीतिक अपमान का व्यवहार रखती है,इस लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर को अबतक भारत रत्न नहीं दिया।

 

 

जिला जद यू समस्तीपुर डॉ दुर्गेश राय ने कहा कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में कहा कि माननीय जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरी जिंदगी अतिपिछड़ों, दलित महादलित के उत्थान के लिए कार्य किया। इस कर्पूरी चर्चा की अध्यक्षता कल्याणपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया एवं संचालन पुसा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर कुमार जी ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक मंजू कुमारी, रामनाथ रमन जिला संगठन प्रभारी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशरफी सहनी, बालेश्वर राय,मीडिया प्रभारी जिला जदयू अनस रिजवान, रामबिलास राम, गोपाल पटेल, प्रो. तकी अख्तर, शकुंतला बर्मा, महेंद्र पटेल, मो. तबरेज, पिंटू सिंह, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, शाहिद आजाद, सूरज सहनी, गौतम कुमार, संतोष सिंह, रामप्रित सहनी, अनीस कुमार एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!