Patna

“अधीक्षक ने चालकों को दिया सुझाव,आंख की रोशनी कमजोर हो तो नहीं चलाए वाहन

पटना:आंख की रोशनी की कमी के कारण वाहन चलाने में ही नही बल्कि अन्य कई कार्य करने में समस्या उत्पन्न होने लगती है।इसलिए आंख का चेक अप समय समय कराने की सलाह ट्रैफिक sp ने भास्कर के माध्यम से वाहन चालकों को दिया है। ताकि खुद की गलतियां के कारण दूसरे लोगों की परेशानी ना बढ़े।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही यातायात अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया है कि आंख की बीमारी के कारण भी कई दुर्घटना हो चुकी है। और शरीर का महत्वपूर्ण अंग आंख है इसलिए वाहन चालक समय समय पर अपनी आंख का चेक अप जरूर कराए ताकि किसी और की परेशानी न बढ़ाए।दरअसल ट्रैफिक SP सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्या को लेकर एक कार्यक्रम में लोगों से अपील कर रहे थे कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियम कानून का पालन अवश्य करे। दो पहिया वाहन चालक हैल्मेट का प्रयोग करें।

सड़क दुर्घटना से बिहार में 10 हजार से अधिक मौतें होती है। इसलिए सड़क पर वाहन चलाते समय नियम का विशेष ध्यान रखे और साथ ही वाहन चालकों से यह भी अपील किया कि समय समय पर आँख का चेक अप जरूर करवाएं। अगर आंख में किसी तरह की समस्या है तो पहले आंख को डॉक्टर से चेक कराएं तभी वाहन चलाएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!