Patna

अगर आप भी झड़ते बालों से हैं परेशान,तो अभी से खाना शुरू कर दें ये फूड्स,दिखेगा चमत्कार

Foods For Hair Growth:पटना;शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, खाने की कुछ चीजें भी बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोग बालों को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है। बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना कुछ फूड्स खाना भी बेहद जरूरी है। अगर आप भी बालों की कम ग्रोथ से परेशान रहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जो बालों के विकास में मददगार साबित हो सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अंडा

बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपके लिए अंडा शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। आप इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं या इसे अन्य डिशेज के साथ भी एंजॉय कर सकते हैं।

 

 

 

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां आपके कमजोर बालों में जान डाल सकती है। इसके लिए आप पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह आयरन का समृद्ध स्रोत है। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं, इसलिए बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में पालक खाएं।

 

खट्टे फल

बालों को मजबूत बनाने में विटामिन-सी अहम भूमिका निभाता है। हेयर ग्रोथ के लिए आप अपनी डाइट में आंवला, संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जिससे बालों का तेजी से विकास होता है।

 

गाजर

अगर आप बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना गाजर का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चाहें तो आप गाजर को सलाद में शामिल कर भी खा सकते हैं।

 

एवोकाडो

एवोकाडो विटामिन-ई का समृद्ध स्रोत है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक है। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल सलाद में भी कर सकते हैं। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

 

सलाह: यह सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं,कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!