DarbhangaPatna

बिहार की बेटी हर्षिता ने इंटरनेशनल गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व

Patna;दरभंगा।बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के ऊछटी गांव निवासी एक लड़की ने अंतर्राष्ट्रीय कॉम्बैट गेम  हासिल किया है। जिससे परिवार वालों सहित गांव के लोगों में खुशी की लहर है। जानकारी हो कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीसरे इंटरनेशनल कॉम्बेट गेम्स 2023 में बिरौल के उछटी निवासी हिमांशु शेखर चौधरी की पुत्री हर्षिता चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक हजार से अधिक मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया

 

एमएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हर्षिता पिछले छह वर्षों से नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के निर्देशन में कराटे का प्रशिक्षण ले रही है। एशियन कोच एवं नेशनल कराटे एकेडमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि एक से चार दिसंबर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय कॉम्बेट खेलों में एक हजार से अधिक मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

हर्षिता ने इसमें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कराटे में सीनियर महिला वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता की इस उपलब्धि पर युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव संटू पटेल, नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वुशु खिलाड़ी आरती सेनी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी आदि ने बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!