Patna

टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर ED का छापा,जब्त जमीन पर बनवा रहा था स्कूल

पटना।बिहार में टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी ने छापेमारी की है. बच्चा राय के आवास और कॉलेज पर पटना से आई ईडी की टीम ने दबिश दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

भारी सुरक्षा के बीच भगवानपुर के किरतपुर राजाराम स्थित आवास और कॉलेज पर ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. ईडी द्वारा जब्त जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने के मामले में ईडी की टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है. उस जमीन पर बच्चा राय स्कूल का निर्माण करवा रहा था.

 

बताया जा रहा है कि टॉपर घोटाले में ईडी ने बच्चा राय की 42 डिसमिल जमीन को अटैच किया था और ईडी ने उस जमीन पर अपना बोर्ड भी लगाया था, लेकिन नियम कानून का उल्लंघन कर उस जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसको लेकर ईडी ने भगवानपुर थाना में बच्चा राय पर 18 नवंबर को केस भी दर्ज कराया था. अब यह छापेमारी उसी मामले की जा रही है.

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा राय के घर और कॉलेज में भारी मात्रा में कैश की भी बरामदगी हुई है जिसके बाद नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है जिससे पता चल सके की कितना कैश है. ईडी की यह कार्रवाई सुबह 8:30 बजे शुरू हुई है जो अभी तक चल रही है. बच्चा राय के घर, दफ्तर, कॉलेज और अन्य संपत्तियों पर ये रेड हो रही है।परीक्षा में आर्ट्स विषय की टॉपर रूबी राय बनी थी. वो वैशाली के भगवानपुर में विशुन राय कॉलेज की छात्रा थी. टॉपर बनने के बाद विवाद होने पर बोर्ड ने उसके रिजल्ट को रद्द कर दिया था.

 

रूबी राय से जब पूछा गया कि इस विषय में किस चीज की पढ़ाई होती है तो उसने इसके जवाब में कहा था कि इसमें खाना बनाने के बारे में पढ़ाया जाता है. इस टॉपर घोटाले में बच्चा राय का नाम सामने आया था जो रूबी राय के पिता थे. इसके बाद उनके कॉलेज पर भी छापेमारी हुई थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!