Samastipur

समस्तीपुर के दो डॉक्टरों को सिंगापुर मे किया गया सम्मानित, मिला अंतर्राष्ट्रीय होम्यो रत्न अवॉर्ड 

समस्तीपुर जिले के दो होम्योपैथिक चिकित्सक को अंतर्राष्ट्रीय होम्यो रत्न अवार्ड से सिंगापुर में सम्मानित किया गया। डीएआरएल (डॉ अरविंद रिसर्च लैबोरेट्री) द्वारा सिंगापुर में दो दिन पूर्व आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जिले के जाने-माने मोहनपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर प्रमोद गिरी और केशोपटृटी गांव निवासी डॉक्टर सुनील कुमार भारती को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड कार्यक्रम में देश और विदेश के 30 डॉक्टर को सम्मानित किया गया है। होम्योपैथ के दो डॉक्टरों को अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथ रत्न अवार्ड मिलने से स्थानीय होम्योपैथिक डॉक्टरों के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने किया सम्मानित

 

अवार्ड लेकर सिंगापुर से लौटें डॉक्टर को शहर के काशीपुर में शनिवार को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के एचएमआई डॉ विनोद कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर डॉ प्रमोद गिरी को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथ रत्न अवार्ड 3 साल पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने दोनों सम्मानित डॉक्टर को बधाई देते हुए कहा कि जिला के लिए यह गर्व की बात है कि एक साथ दो-दो डॉक्टरों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने दोनों डॉक्टरों से आह्वान किया कि जिले में कमजोर वर्ग और गरीबों के लिए काम करें।

 

 

सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे डॉक्टर प्रमोद

 

अवार्ड लेकर सिंगापुर से लौटे डॉक्टर प्रमोद गिरी ने कहा कि वह होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में जिले में शुरू से ही सक्रिय रहे हैं। इस अवार्ड के बाद उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गई है। वह गरीब और दबे कुचले लोगों के लिए भी काम करते रहेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!