Samastipur

Samastipur News:गंगा नदी किनारे मिला 12 फीट का अजगर,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Samastipur News: जिले के मोहनपुर यूपी क्षेत्र के रसलपुर गांव में गंगा नदी किनारे लोगों ने अजगर देखा। गंगा नदी किनारे अजगर देखे जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने लाठी और डंडे से अजगर पर प्रहार भी किया। हालांकि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर लोग शांत हुए और मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अपने साथ ले गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरअसल कुछ महिलाएं गंगा स्नान करने के लिए जा रही थी। ‌इसी दौरान लोगों ने नदी के पास 12 फीट लंबा अजगर दिखा। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। वहां से भागकर गांव में लोगों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने अजगर की तलाश की। कुछ देर बाद ही लोगों ने अजगर को ढूंढ निकाला।

 

 

2016 में भी निकला था अजगर

 

पंचायत के लोगों का कहना है कि 2016 में भी लोगों ने एक अजगर देखा था, जिसके बारे में उस समय भी वन विभाग को सूचना दी गई थी। वन विभाग के कर्मी अजगर को पकड़ कर ले गए थे। इस दौरान पुन: अजगर मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं लोग दहशत में हैं।

 

पंचायत के उप सरपंच अजित सिंह ने बताया कि इस इलाके में वर्ष 2016 में भयंकर बाढ़ आया था। बाढ़ के दौरान ही अजगर नदी पानी में बहकर चला आया था। उन्होंने बताया कि 5 दिन पहले भी लोगों ने इस अजगर को सड़क पर देखा था। एक साइकिल सवार जा रहे थे तो उन्हें अजगर पर नजर पड़ी थी। जब उन्होंने इस बात की जानकारी गांव में लोगों को दी तो लोग विश्वास नहीं कर रहे थे। आज महिलाओं ने इसकी जानकारी लोगों को दी, तो लोगों ने इसकी खोज शुरू की। काफी मशक्कत के बाद इसे खोज निकाला गया।

 

वन विभाग के अधिकारी ले गए अपने साथ

 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी अजगर को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं लोगों के हमले से अजगर जख्मी भी हो गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!