डॉक्टरों ने खोला मोर्चा;नगर थाने दी लिखित शिकायत,दो दिन पहले MLA और डॉक्टर के बीच हुई थी बहस
Samastipur:बेगूसराय में डॉक्टरों ने मटिहानी से JDU विधायक राजकुमार सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टर चंदन को धमकाने के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया।विधायक के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी है। डॉक्टरों का कहना है कि सदर अस्पताल में जो घटना घटी है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर चंदन को न्याय नहीं मिला तो आउटडोर और इमरजेंसी सेवा को ठप करेंगे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सदर अस्पताल में JDU विधायक राजकुमार सिंह और डॉक्टर चंदन कुमार के बीच दो दिन पहले जमकर बहस हुई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें मटिहानी विधायक उंगली दिखाकर डॉक्टर चंदन कुमार को धमकाते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने डॉक्टर को गुंडा बताया। कहा कि तुम खुद बीमार हो, तुम्हारा इलाज करवाते हैं। तुम्हारी नौकरी खत्म कर दूंगा, इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया कि कोई दिक्कत नहीं है। विधायक राजकुमार सिंह डॉक्टर चंदन कुमार के बात करने के तरीके से नाराज दिखे, वहीं डॉक्टर बार-बार बोलते नजर आ रहे हैं कि बर्न वार्ड में उनकी ड्यूटी नहीं है, उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में है।
ब्लास्ट में घायल बच्चों से मिलने पहुंचे थे विधायक
दरअसल, मंगलवार को नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में एक खंडहरनुमा घर में रखे बम के ब्लास्ट होने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर चल रहा है। राजकुमार सिंह घायल बच्चों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी।
विधायक परिजनों की शिकायत पर नाराज हो गए। उसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के कैबिन में पहुंच गए। वहां डॉक्टर चन्दन कुमार को खूब खरी खोटी सुनाई।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
