Patna

झपकी लगते ही महात्मा गांधी सेतु पर दो वाहनों मे हो गई टक्कर,ट्रक में फंसे चालक को निकाला

patna; बिहार के हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु पर दो वाहनों की टक्कर हो गई जिसमें एक ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक में ही फंस गया था जिसे मशीन से काटकर बाहर निकाला गया है। जिसके बाद हाजीपुर गंगा ब्रिज थाने के पुलिस अधिकारी ने घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है।

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 32 के पास घटना हुई है। घटना को लेकर सेतु पर वाहनों की भीषण जाम लग गई। जाम की सूचना पाकर तुरंत गंगा ब्रिज थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर रेस्क्यू कर घायल ट्रक चालक को ट्रक से निकला। इसके बाद घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने महात्मा गांधी सेतु से जाम को खाली कराया।

 

ट्रक चालक की पहचान पटना के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल का पुत्र के रूप में हुई है। जो पटना से प्याज लोडकर हाजीपुर की तरफ आ रहा था। तभी उसको रास्ते में नींद आ गया था और अगली गाड़ी से टकरा गई। उनसे बताया सीमेंट लोड ट्रक मेरे आगे था और वो ब्रेक लगा दिया जिससे मैं पीछे से जाकर टकरा गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!