Patna

बिहार के 18 जिलों में शुरू होगा Bihar Land Survey,पहले चरण मे समस्तीपुर सहित यह जिला होगा शामिल

Patna;Bihar Special Land Survey राज्य के बचे हुए 18 जिलों में अगले साल जनवरी से विशेष भूमि सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के अनुसार सर्वेकर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विभाग को 10 हजार से अधिक नए सर्वेकर्मी दिसंबर में मिल जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद उन्हें विशेष सर्वे वाले जिलों में तैनात किया जाएगा। प्रथम चरण में 20 जिलों में भूमि सर्वेक्षण चल रहा है।

 

दूसरे चरण के सर्वे वाले जिलों के नाम हैं – पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज एवं नवादा।

 

ग्रामीणों को दी जा रही है जानकारी

विभाग की ओर से आम लोगों को दूसरे चरण के सर्वे की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि जमीन पर दावा करने के लिए क्या प्रमाण चाहिए। पोस्टर-पर्चा के माध्यम से भी रैयतों को सर्वे की जानकारी दी जाएगी।

 

दूसरे चरण में उत्तर एवं दक्षिण बिहार के 50-50 अंचलों में सर्वे की शुरुआत होगी। नई नियुक्ति से विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक, अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद भरे जा रहे हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!