DalsinghsaraiSamastipurWeather Update

Samastipur Weather Update:बूंदा बुंदी से बदला दलसिंहसराय का मौसम,ठंड को लेकर अलर्ट जारी

Samastipur Weather Update:-समस्तीपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है. धुंध और कुहासा के साथ ही अब जिलों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है.आज शाम समस्तीपुर मे बारिश,दलसिंहसराय मे बारिश व बूंदा बुंदी से ठंड बढ़ती दिख रही है। जिससे दलसिंहसराय का मौसम बदल गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि पटना स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान बिहार  के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर हवाओं की स्थिति एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. जिसके प्रभाव से कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के एक या दो स्थानों में हल्के स्तर की बारिश हो सकती है।

आज समस्तीपुर की तापमान की बात कर लें तो अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच थी।हल्के स्तर का कुहासा एवं अधिकांश भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है. वही बारिश के बाद सरको पर सन्नाटा पसर गया ,सभी अपने अपने घरो मे दुबक गये ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!