PatnaVaishali

पत्नी को नहीं पसंद था पति,करवा दी मर्डर,परिजनों ने कहा लड़की का अफेयर है,बुलाकर हत्या कर दी

Patna:वैशाली में बुधवार को 24 साल के युवक की रेलवे ट्रैक के पास लाश मिली है। परिवार का आरोप है कि पत्नी ने अवैध संबंध में पति की हत्या कराई है। लड़की को शुरू से लड़का पसंद नहीं था। वारदात गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास 22 नंबर गुमटी के पास की है।वहीं, लाश के पास ही कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी। सूचना पाकर गोरौल थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में जुट गए हैं। युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैया थाना अंतर्गत भुआल निवासी उपेंद्र सिंह के बेटे राजवीर कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फरवरी में हुई थी दोनों की शादी

 

राजवीर की शादी 27 फरवरी को वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी जालंधर सिंह की बेटी 22 साल की निशा कुमारी से हुई थी। राजवीर के मामा पवन कुमार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि शादी के समय से ही पत्नी निशा राजवीर को पसंद नहीं करती थी। उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। लड़की का कहीं और अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में हमेशा विवाद होता था।

 

मामा के अनुसार मंगलवार को ही लड़की ने अपने किसी रिश्तेदार के बारात में जाने के लिए बुलाया था। वहां पता करने पर भी कोई सूचना नहीं मिली।हम लोग लड़की के घर गए तो उन्होंने भी कहा कि उनको नहीं पता कि राजवीर कहां गया है? फिर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आई और मेरे सामने ही लड़की के माता और पिता को ले गए।

 

मौसी बोली-घर में खूब नौटंकी करती थी

 

लड़के की मौसी गीता देवी ने कहा कि फरवरी में ही शादी हुई थी। यहां ससुराल में लड़की बहुत नौटंकी करती थी। लड़का उसे अपने साथ पुणे ले गया था। वहां जाने के बाद भी वह बहुत नौटंकी करती थी। कहती थी, घर का खाना नहीं खाएंगे तो होटल से लाकर राजवीर उसे खाना खिलाता था।मौसी ने कहा कि लड़की के माता-पिता ने उसे वापस वैशाली आने के लिए कहा। अभी छठ पूजा शुरू होने के पांच दिन पहले दोनों आए थे। फिर उसे बहाने से बुला लिया। मेरे बेटे ने उसे बारात जाने से भी रोका था। उसकी जान चली गई। अब उसकी लाश मिली है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

गोरौल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बहादुरपुर रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिला है। शव से थोड़ी दूर उसकी बाइक भी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। राजवीर के घरवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!