Patna

मैं बिहार की बहू हूं,साउथ अफ्रीकन महिला की हिंदी सुन सब दंग रह गए,कौन है यह महिला जनिए

 Patna:साउथ अफ्रीका से बिहार पहुंची मां और बेटी टैम मुलेनार और किम ठाकुर ने जंगल कैंप में उपस्थित वनकर्मियों और पत्रकारों को भोजपुरी व हिंदी भाषा में अभिवादन कर सबका दिल जीत लिया। दोनों विदेशी महिलाओं ने हाथ जोड़कर भोजपुरी भाषा में कहा कि हम बिहार से बानी सुनकर कैंप में उपस्थित लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रामनगर की बहू हैं किम ठाकुर

बताते चलें कि किम मोलेनार ठाकुर मूल रूप से साउथ अफ्रीका की निवासी है। वह वर्तमान में रामनगर निवासी इंजीनियर अमित कुमार ठाकुर से शादी कर साउथ अफ्रीका में ही रहती हैं।

 

अपने पति के साथ रहते-रहते किम एवं उनकी मां टैम मोलेनार हिंदी एवं भोजपुरी भाषा को भी थोड़ा-बहुत समझने और बोलने लगी है। साउथ अफ्रीका के दोनों मां बेटी रामनगर में एक शादी समारोह में आए हुए थे।

 

पहली साउथ अफ्रीकन पर्यटक हैं किम

वन विभाग जंगल कैंप के इंचार्ज वनरक्षी अर्चिता कुमारी ने बताया कि यह पहला मौका है, जब कोई साउथ अफ्रीकन पर्यटक वीटीआर में भ्रमण के लिए आया है।

 

इस बाबत साउथ अफ्रीका महिला किम के पति अमित कुमार ठाकुर ने बताया कि मेरी पत्नी और सासु मां के साथ मेरे ससुर भी आए हुए हैं।  तबीयत खराब होने के कारण वे वीटीआर का भ्रमण करने नहीं आए।

 

बिहार की सभ्यता व संस्कृति से हैं प्रभावित

किम ने बताया कि हम दो दिन के बाद साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे। वाल्मीकिनगर का भ्रमण कर हमारा परिवार बहुत खुश है, और बिहार की सभ्यता, संस्कृति से वह लोग काफी प्रभावित हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!