Samastipur

Breaking:बैंड पार्टी की पिकअप पलटने से दलसिंहसराय के एक व्यक्ति की मौत,दरभंगा से लौट रहे थे अपने घर 

Breaking News;दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत बैंड पार्टी की पिकअप पलटने से हो गई ।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा पुल के पास मंगलवार सुबह बारात में बैंड बजा कर लौट रही बैंड पार्टी की पिकअप पलट गई। इस घटना में बैंड पार्टी के कलाकार की मौत हो गई। जबकि इस घटना में कई लोगों को चोट आई। मृतक की पहचान जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असिन चक गांव के वार्ड 6 निवासी जंग बहादुर राम (55) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

19 कलाकार थे सवार

 

घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं घायलों का उपचार कल्याणपुर पीएचसी में कराया गया है। मृतक के सहकर्मी ग्रामीण गंगा राम ने बताया कि सभी लोग बारात दरभंगा से सटे गांव में बाजा बजाने के बाद वापस लौट रहे थे। बाराती मुसरीघरारी थाना के पास से गई थी। उन्होंने बताया कि पिकअप पर जनरेटर के अलावा बैंड पार्टी के 19 कलाकार सवार थे। दुमदुमा पुल के पास वाहन अनियंत्रित हो गई, जिससे वाहन पलट गयी। जंग बहादुर जनरेटर के नीचे दब गए। उनकी मौत हो गई।

 

क्या बोली पुलिस

 

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक दलसिंहसराय के रहने वाले हैं। बताया गया की बारात दरभंगा से मुसरीघरारी लौट रही थी। इसी दौरान माल वाहक पिकअप के पलटने से यह हादसा हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!