Begusarai

ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप:पिता बोले- दहेज के लिए अक्सर करते थे मारपीट

Begusarai News;ससुराल वालों पर नवविवाहित महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही लड़की के मायके वालों में कोहराम मच गया। घटना तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले रंजीत शाह की पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृत बबीता देवी के पिता राजाराम शाह ने बताया है कि 16 फरवरी 2023 को अपनी पुत्री की शादी रंजीत शाह के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे। उन्होंने बताया कि तिलक में जो बन पड़ा था, वह सब दिए थे। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरी पुत्री को डेढ़ लाख रुपया फिर से दहेज के रूप में मांगने को लेकर लगातार उसके साथ मारपीट गाली गलौज हमेशा करते रहता था। इसको लेकर कई बार रंजीत शाह को मेरे द्वारा समझाया बुझाया गया था।

 

शव को दूसरे जगह फेंकने की थी प्लानिंग

 

इसके बावजूद भी वह अपने आदत से बाज नहीं आ रहा था। और लगातार उसकी मारपीट गाली गलौज करते रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि फोन कर लगातार डेढ़ लाख रुपए की मांग करते रहता था। जब डेढ़ लाख रुपया लड़का को फिर से नहीं मिला उसके बाद मेरे पुत्री के साथ और ज्यादा मारपीट करने लगा। इस मारपीट के बाद लड़का के घर पर जाकर एक बार पंचायती भी किए थे। पंचायत में फैसला हुआ था का अब परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बीती रात भी मेरे पुत्री के साथ मारपीट कर उसे निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मेरे पुत्री को पुरे ससुराल वाले मिलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया और शव को दूसरे जगह फेंकने लेकर जा रहा था।

 

उन्होंने बताया कि शव को छोड़कर ससुराल वालों पूरे परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही तेयाय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!