DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय मे युवक की हत्या के बाद आरोपी के घर मे लगा आग,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा,पुलिस के सामने हत्या का आरोप

दलसिंहसराय में सौतेले भाइयों के बीच विवाद में एक युवक सोनू कुमार (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस के सामने ही सोनू को गोली मारी गई।पुलिस पर पैसे लेकर खड़े होकर हत्या करवाने का भी आरोप लगा है।पूरा मामला उजियारपुर एंव दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर मेनका मोहल्ले का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक का भाई मनीष कुमार ने बताया उनके दादा फेकन महतो ने दो शादी की थी। एक मां से तीन बेटे विनोद महतो, मिथिलेश महतो और महेश महतो हुए जबकि दूसरी मां से धनेश्वर महतो और राजेश्वर महतो हुए।भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनीष ने बताया कि वह धनेश्वर प्रसाद सिंह का बेटा है, उनके हिस्से में पड़ी तीन कट्ठा जमीन जो फेकन महतो के घर के करीब है। उस पर कब्जा किया गया है।जब भी ये लोग उस जमीन पर जाते हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले काे लेकर उजियारपुर थाने में आवेदन दिया गया था। उजियारपुर पुलिस ने छठ के बाद मामला सुलझा देने की बात कही गई थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से लगातार विवाद बढ़ता चला गया।

रविवार रात सोनू खेत जोतने के बाद देर रात घर लौटा। इसी दौरान उनके सौतेले चाचा विनोद, मिथलेश और महेश ने उसे चापाकल के पास पकड़ लिया और पहले उसके साथ मारपीट की फिर तीनों ने पड़ककर उसे नजदीक से सीने में गोली मार दी।मनीष का कहना है की मारपीट शुरू होते ही पुलिस को सूचना दी गई थी। उजियारपुर पुलिस पहुंची थी। पुलिस के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद जख्मी को अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस उसे अलग-अलग रास्तों में घुमाया गया। काफी देर बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि सोनू को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वही घटना के बाद भारी संख्या मे पुलिस बल मृतक इए घर के बाहर मौजूद थी।वही आरोपी के घर मे आग भी लगा था।कुछ ग्रामीणों का कहना था की आरोपी खुद आग लगा कर भाग गया।आग के बाद दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाई ।

सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश ने बताया की घटना के पीछे का कारण जमीनी विवाद है। इस मामले में नामजद प्राथमिक दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!