DalsinghsaraiSamastipur

“Breaking;दलसिंहसराय के युवक की गोली मार कर किया हत्या:भाई बोला-पुलिस के सामने हुई हत्या, चुपचाप खड़े होकर देखती रही पुलिस

Breaking;दलसिंहसराय में सौतेले भाइयों के बीच विवाद में एक युवक सोनू कुमार (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस के सामने ही सोनू को गोली मारी गई। पुलिस खड़ी देखती रही। पुलिस पर पैसे लेकर खड़े होकर हत्या करवाने का भी आरोप लगा है।पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर मेनका मोहल्ले का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सोनू के साथ मारपीट हुई फिर सीने में गोली मारी गई।
मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया उनके दादा फेकन महतो ने दो शादी की थी। एक मां से तीन बेटे विनोद महतो, मिथिलेश महतो और महेश महतो हुए जबकि दूसरी मां से धनेश्वर महतो और राजेश्वर महतो हुए।

इसके बाद भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनीष ने बताया कि वह धनेश्वर प्रसाद सिंह का बेटा है, उनके हिस्से में पड़ी तीन कट्ठा जमीन जो फेकन महतो के घर के करीब है। उस पर कब्जा किया गया है।जब भी ये लोग उस जमीन पर जाते हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले काे लेकर उजियारपुर थाने में आवेदन दिया गया था। उजियारपुर पुलिस ने छठ के बाद मामला सुलझा देने की बात कही गई थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से लगातार विवाद बढ़ता चला गया।

जल्द अस्पताल पहुंचाया जाता तो बच जाती जान

मनीष ने बताया कि रविवार रात सोनू खेत जोतने के बाद देर रात घर लौटा। इसी दौरान उनके सौतेले चाचा विनोद, मिथलेश और महेश ने उसे चापाकल के पास पकड़ लिया और पहले उसके साथ मारपीट की फिर तीनों ने पड़ककर उसे नजदीक से सीने में गोली मार दी।मनीष का कहना है की मारपीट शुरू होते ही पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर उजियारपुर पुलिस पहुंची थी। पुलिस के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद जख्मी को अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस उसे अलग-अलग रास्तों में घुमाया गया। काफी देर बाद उसे उजियारपुर पीएचससी लाया गया, जहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया।

परिजनों का कहना था कि सोनू को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। जबकि पुलिस का कहना था कि पत्थर लगने से युवक बेहोश हुआ है। हालांकि रात शव के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे थे।

घटना के पीछे का कारण जमीनी विवाद है। इस मामले में नामजद प्राथमिक दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा;दलसिंहसराय के डीएसपी नजीब अनवर ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!