Samastipur

सात सूत्री मांगो को लेकर मानवबलो ने की बैठक मे हुआ चर्चा बीजेपी विधायक को सौंपा गया माँग पत्र।

 दलसिंहसराय। शहर के बिजली पॉवर ग्रिड पर बुधवार को विधुत कामगार मान बल यूनियन बिहार के बैनर तले दलसिंहसराय डिवीजन के मानवबलो ने अपने सात सूत्री मांगो को लेकर बैठक रजनीकांत की अध्यक्षता मे आयोजित की। वही पातेपुरबीजेपी विधायक लखेद्र पासवन सहित बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि को माँग पत्र सौंपा। इस संबंध मे अध्यक्ष ने बताया की हमारी सात प्रमुख मांगे है। जिसमे विधुत कम्पनी मे निजी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए मनावबल को मुक्त करतें हुए सीधे निशक्त कम्पनी के नियंत्रण मे दिया जाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मानवबल के परिश्रमिक भुगतान की राशि महंगाई के अनुरूप अलग कोटि मे दी जाए, मानवबल को आकस्मिक अवकाश के साथ साथ अलग से बोनस दिया जाए, मानवबल को दुर्घटना होने पर सम्पूर्ण चिकित्सा विभाग के द्वारा प्रदान किया जाए। पुर्व मे जो मानवबल को हटाया गया है उन्हें फिर से बहाल किया जाए सहित अन्य माँगे थीं। उन्होंने बताया की यह लगातार कई दिनों तक चलेगा जिसमे प्रथम चरण मे अपने अपने क्षेत्रो मे पड़ने वाले मंत्री, सांसद, विधायक, एम एल सी सहित अन्यजनप्रतिनिधि को मानवबल के द्वारा माँग पत्र सौंपा जायगा। मौके पर सुनील कुमार सिंह, रामबाबू महतो, आदित्यकुमार झा, बिक्कु शर्मा, अंतेश कुमार सिंह सहित कई मनावबल मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!