Patna

चयनित 21 दिव्यांगजनों के बीच बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल का किया गया वितरण 

Patna :वैशाली,मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ अन्तर्गत बैंट्रीचालित ट्राईसाईकिल वैसे दिव्यांगजनों को दिया जाता है जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हो अथवा स्वयं अपना स्वरोजगार कर रहे हो। इस योजना से दिव्यांगजनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के साथ-साथ स्वावलम्बी बनाने में सहायता मिलेगी। वैसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 60 प्रतिशत या उससे अधिक हो तथा उनकी आय 2 लाख प्रतिवर्ष से कम हो एवं वे जिला के निवासी हो। वे सभी लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिव्यांगजनो से प्राप्त बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल हेतु Online आवेदन-पत्र को जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला चयन समिति के द्वारा कुल 214 आवेदन को स्वीकृत किया गया। बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल प्रदान करने हेतु हाजीपुर प्रखंड के चयनित 21 दिव्यांगजनों के बीच बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल का वितरण दिनांक 21.11.2023 को जिला समाहरणालय परिसर, वैशाली, हाजीपुर में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!