Patna

चांदनी सिंह और संजय पांडेय की फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे” अगले महीने होगी डबिंग 

Patna:मुम्बई में फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे इनदिनों पोस्ट प्रोडक्शन में है । फ़िल्म की डबिंग अभी बाकी है, इसकी डबिंग का काम एडिटिंग के बाद अगले महीने मुंबई में ही किया जाएगा । फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे की शूटिंग उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार के साथ साथ पहाड़ियों और उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के आसपास भी की गई है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी की प्लॉटिंग पर बनी है जिसमें हास्य के साथ साथ रोमांस का तड़का भी भरपूर मात्रा में देखने को मिलने वाला है । फ़िल्म को अगले साल के शुरुआत में रीलीजिंग की तैयारी की जा रही है । इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत में काम करने वाले लगभग सारे हास्य कलाकारों ने एकसाथ काम किया है । इस फ़िल्म का कथानक इतना मजबूत बना है कि फ़िल्म में इतने सारे लोग हैं इसके बावजूद किसी को भी फ़िल्म में कम मौका नहीं मिला है । सबने अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल किया है और एक स्वस्थ मनोरंजन से भरपूर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म निकलकर जल्द ही सामने आ रही है ।

 

 

फ़िल्म निर्माता आनन्द रूँगटा के रूँगटा फ़िल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे का निर्देशन किया है निर्देशक सुनील कुमार मांझी ने, इस फ़िल्म के संगीतकार हैं जाने माने संगीतकार ओम झा और मधुकार आनन्द है । फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे के कलाकार हैं चांदनी सिंह, संजय पांडे, लोटा तिवारी, मनोज टाईगर, केके गोस्वामी, माया, मधु, महेश आचार्य, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, आनंद मोहन , सीपी भट्ट, कृष्ना सुधीर, वीआईवी विजेंद्र, सन्तोष श्रीवास्तव, सहित गोरखपुर के स्थानीय कलाकार गजेंद्र व प्रमोद चोखानी । भोजपुरी फ़िल्म जगत के सारे हास्य कलकारों को समेटे इस फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!