एयरपोर्ट पर भीड़;दिल्ली-मंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया 4 गुना बढ़ा,अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा फेयर
पटना.छठ पर्व खत्म हो गया है। अब बिहार से जाने वाले यात्रियों की भीड़ पटना एयरपोर्ट पर बढ़ गई है। इससे पटना से दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया 4 से 5 गुना बढ़ गया है। मंगलवार को पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का किराया 25 हजार से ज्यादा हो गया है।
बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग दीपावली और छठ पूजा में घर आते हैं। छठ पूजा समाप्त होने के दूसरे दिन से लौटने लगते हैं। यहीं वजह है कि पटना जंक्शन के साथ साथ पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
फ्लाइट्स टिकट का डिमांड बढ़ गया है, जिससे टिकटों के दाम भी बढ़ गए है। स्थिति यह है कि पटना से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और पुणे जाने के किराए में 4 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
