Samastipur

समस्तीपुर में घर से 100 मीटर की दूरी पर मिली शव,चार दिनों से लापता था दिव्यांशु

समस्तीपुर में सोमवार को 4 दिनों से लापता चार वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव उसके घर के पास पुआल में छिपाकर रखा गया था। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक बच्चा की पहचान दीपक कुमार राम के बेटे दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोग शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

 

परिजनों ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस बच्चे को खोज नहीं पाई। उन्होंने कहा कि बच्चे की हत्या करने के बाद शव को पुआल के अंदर छुपा कर रख दिया गया था।

 

 

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि दिव्यांशु 17 नवंबर की शाम घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।

 

इसके बाद थाने में लापता होने का सनहा (FIR से पहले वाला रिपोर्ट) दर्ज कराया। पुलिस समय रहते सक्रिय हुई होती तो बच्चे की जान नहीं जाती। माना जा रहा है कि दुश्मनी के कारण बच्चे की हत्या की गई है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के पिता दीपक मजदूरी करते हैं। दीपक ने बताया कि बच्चे की हत्या कर शव को छिपा दिया गया था। पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं है।

 

डीएसपी ने क्या कहा

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पटोरी के डीएसपी रवि शंकर प्रसाद पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!