Patna

दिल्ली से पटना का विमान किराया 18554, जबकि दुबई से दिल्ली का 15077 रुपए,एयरलाइंस कम्पनियो की मनमानी जारी

पटना।फ्लाइंग ऑवर पर विमान के न्यूनतम और अधिकतम किराया में कैपिंग खत्म हाेने से एयरलाइंस कंपनियां मनमानी कर रही हैं। छठ काे लेकर टिकट की डिमांड अधिक हाेने पर एयरलाइंस ने टिकट के दाम में तीन गुनी तक बढ़ाेतरी कर दी है। ट्रेन में आरक्षित टिकट नहीं मिलने का फायदा विमान कंपनियां उठा रही हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नहाय-खाय के दिन यानी 17 नवंबर काे दिल्ली से पटना का किराया 18554 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि उसी दिन दुबई से दिल्ली का किराया 15077 रुपए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं 19 नवंबर यानी सांध्य अर्घ्य के दिन दिल्ली से पटना का किराया 16324 रुपए तक हाे गया है, वहीं इसी दिन दुबई से दिल्ली का किराया 15077 रुपए है। दुबई से दिल्ली का सफर करीब चार घंटे का है, जबकि दिल्ली से पटना का करीब डेढ़ घंटे का। 17 और 19 नवंबर काे विमान से मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से पटना आने के किराया में भी उछाल है।

 

पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य शहराें काे जाने के लिए 25 नवंबर तक का किराया भी सातवें आसमान पर है। दिल्ली से पटना के लिए राेजाना 13, बेंगलुरु से पटना के लिए 5, मुंबई से पटना के लिए 4 और हैदराबाद से पटना के लिए 3 विमान हैं। पटना से इन दिनाें 41 जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन हाे रहा है।

 

सभी फ्लाइट फुल, कैपिंग खत्म हाेने से किराए में उछाल

ममता ट्रैवल्स के मैनेजर कुमुद रंजन ने बताया कि 2018-2019 में दिल्ली का किराया ढाई से तीन हजार में आता था पर दीपावली, हाेली और छठ में 12 हजार के आसपास रहता था। 2020 में छठ में दिल्ली का किराया 16 हजार तक पहुंच गया। लेकिन 2021 से सामान्य दिनों में भी धीरे-धीरे एयर टिकट काफी महंगे रहने लगे। छठ काे लेकर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना आने वाली सभी फ्लाइट लगभग फुल हाे चुकी हैं। फ्लाईआवर के आधार पर न्यूनतम और अधिकतम की कैपिंग खत्म हाेने से किराया में बेतहाशा बढ़ाेतरी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!