Patna

संदिग्ध तरीके से लड़की गायब..कुछ घंटे बाद बेहोश मिली, अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही;रेप की आशंका

Patna:पूर्णिया में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध तरीक से घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच घर के दरवाजे पर लड़की बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे और पट्टी बंधी हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आनन-फानन में उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की है।वहीं, लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जीएमसीए रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। इधर, परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

घर के दरवाजे पर बेहोशी की हालत में मिली

 

पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। आधी रात करीब डेढ़ बजे जब शौच के लिए उठी तो देखा कि बेटी घर में नहीं है। आस पास काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन वो नहीं मिली।

 

बुधवार सुबह देखा कि घर के दरवाजे पर चौकी के नीचे बच्ची बेहोशी की हालात में पड़ी हुई है। उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान भी मिले। साथ ही शरीर पर पट्‌टी भी बंधी हुई थी।पीड़िता की मां का कहना है कि 6 महीने पहले श्रीपुर गांव के रहने वाले चंदन मंडल ने मेरे नाबालिग बेटे पर गलत आरोप लगाकर फंसा दिया था। उस समय बेटी को उठाकर रेप करने की धमकी भी दी थी।

 

डॉक्टर का क्या कहना है

 

बच्ची की हालत देख उसे भवानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच में रेफर कर दिया।

 

डॉक्टरों के मुताबिक पहले नाबालिग को इमरजेंसी में ही भर्ती कराया गया था। परिजनों ने रेप की आशंका जताई थी, जिसके बाद नाबालिग को मॉडल लेवर रूम भेज दिया गया है। उसके मुंह में काफी चोटें आई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है।वहीं, इस संबंध में भवानीपुर थाना पुलिस का कहना है कि लड़की का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। लड़की के होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

पड़ोसी पर लगे आरोपों पर पुलिस ने बताया कि ये जांच का विषय है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!