Patna

हवाई सफर महंगा:नहाए खाय पर दिल्ली टू पटना के लिए 39 हजार का टिकट;मुंबई का किराया है इतना..

patna;छठ में शामिल होने के लिए राज्य से बाहर काम करने वाले लोगों का आने से सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे पर्व करीब आ रहा है, कई फ्लाइट में सीट नहीं होने की वजह से टिकट महंगे होते जा रहे हैं। मुंबई और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट की टिकट की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुधवार को दिल्ली से पटना आने के लिए यात्रियों को अधिकतम 22 हजार तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं 17 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से पटना आने के लिए 39 हजार तक रुपए देने होंगे।

 

टिकट के दाम में उतार चढ़ाव को लेकर फ्लाइट कंपनियों का मानना है कि हर साल इस वक्त लोगों का मूवमेंट बढ़ जाता है। इसीलिए किराए में बढ़ोतरी होती ही है।आइए जानते हैं कि 15, 16 और 17 नवंबर को दिल्ली और मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट की टिकटों के अधिकतम कीमत क्या है…

 

 

छठ पर दरभंगा के लिए हवाई सफर महंगा

 

महापर्व छठ के नजदीक आते ही दिल्ली ,बेंगलुरु ,हैदराबाद से दरभंगा आने वाली विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। एक बार फिर लोगों को छठ पर हवाई सफर करना मंहगा पड़ सकता है। इस खबर में जानिए अन्य राज्यों से दरभंगा आने के लिए आपकी कितनी जेब ढिली करनी पड़ेगी।

 

15 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 21,677 रुपए। कोलकाता से दरभंगा का किराया 10,934 रुपए। वही मुंबई से दरभंगा आने के लिए 17,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं हैदराबाद से दरभंगा का किराया 18,125 रुपए है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!