Begusarai

“कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बेगूसराय जिले के पृथ्वी राज का चयन,बल्ले से दिखाएंगे किया

बेगूसराय।पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बेगूसराय के पृथ्वी राज का चयन किया गया है। ज्ञात हो कि बीसीसीआई के द्वारा 17 नवंबर से पटना के मोइनुल हक में बिहार अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत होगी। जिसमें बेगूसराय के पचंबा निवासी शोभित पासवान के पुत्र पृथ्वीराज का चयन बिहार टीम में किया गया है। बिहार का यह मुकाबला बंगाल के खिलाफ खेला जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसको लेकर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश ने पृथ्वी राज को बधाई दी। साथ ही कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। वीरेश ने बताया कि पूरे बिहार में आज बेगूसराय की टीम दूसरे नंबर पर है और वह अब दिन दूर नहीं है की बेगूसराय बहुत जल्द बिहार की एक नंबर टीम बनेगी। वहीं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया की पृथ्वी राज ने गांधी स्टेडियम व अन्य मैदान पर भी अपने बल्ले से कई यादगार पारी खेल चूके है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!