Patna

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू

Patna:नालंदा:-दीपावली के समाप्त होते ही पूरी नालंदा जिले में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। 17 नवंबर से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है।जिसको लेकर जिला प्रशासन भी उन सभी छठ घाट का निरीक्षण कर रही है । जिन छठघाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। छठ वर्तीयो के द्वारा छठ पूजा को लेकर बड़े पैमाने पर छठ घाटों पर मिट्टी के चूल्हे का निर्माण किया जा रहा है। बाजारों में छठ पूजा को लेकर रौनक बढ़ गई है हालांकि अभी बाजार में खरीदारों की भीड़ कम देखी जा रही है।स्थानीय बाजारों में छठ पूजा को लेकर सूप बट्टा नारियल आम की लकड़ी मिट्टी से बने बर्तन की मांग बढ़ गई है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छठ पूजा में मिट्टी से बने बर्तन मिट्टी के चूल्हे का अपना एक खास महत्व है क्योंकि छठवर्ती इसी मिट्टी के चूल्हे और मिट्टी के बर्तन में छठ का प्रसाद बनाती है। छठ पूजा को लेकर छठ घाट का भी सौदर्यीकरण एवं साफ सफाई युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। परिवार के सुख शांति के लिए छठवर्ती चौबीस घंटे तक निर्जला रहकर छठ पूजा करती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!