Samastipur

आज का मौसम;दो दिनों से गिर रहा है पारा दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा,रात में ठंड बढ़ी

आज का मौसम;Samastipur/Weather update:मुजफ्फरपुर।दो दिनों से दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आ रही है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां 0.4 डिग्री की कमी आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री कमी के साथ सामान्य से 0.9 डिग्री कम 29.2 डिग्री रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री कमी के साथ सामान्य से एक डिग्री कम 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दिन के साथ ही रात का तापमान सामान्य से कम हो जाने से लोगों को रात में ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में आसमान में बादल व हल्की धुंध के छाने के साथ ही पछुआ हवा की रफ्तार काफी धीमी होने से दिन व रात के तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना जताई है।

 

तापमान में इस प्रकार आ रही कमी

 

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

 

08 नवंबर 29.6 18.0

 

09 नवंबर 29.5 16.0

 

10 नवंबर 29.2 15.5

 

पूरे नवंबर माह में जारी रहेगा जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव

 

जिले के मौसम व तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिनों तक कमी आने के बाद तापमान फिर से बढ़ते हुए उसी स्तर पर पहुंच जाता है। यह स्थिति पूरे नवंबर माह में जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में मौसम के शुष्क रहने के बाद भी आसमान में हल्के से मध्यम बादल के छाने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस बीच पछुआ हवा की रफ्तार महज 3 से 5 किलो मीटर प्रति घंटा होने से सुबह में आसमान में कोहरा के छाने के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!