Patna

मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे जीएम,क्रू लॉबी से लेकर पूरे जंक्शन का किया निरीक्षण,पुनर्विकास को लेकर यह कहा..

Patna .पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधा, रेलवे ट्रैक एवं उसके अनुरक्षण सहित रेल संरक्षा से संबंधित अन्य बिन्दुओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

3डी मॉडल देखते जीएम

सबसे पहले हाजीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा और साफ-सफाई आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया। महाप्रबंधक ने यात्री प्रतीक्षालय, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, एफओबी आदि का गहन निरीक्षण किया। हाजीपुर स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने यात्रियों से संवाद कर स्टेशन पर एवं ट्रेनों में स्वच्छता और यात्री सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। यात्रियों ने रेलवे द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।

 

 

क्रू लॉबी में लिया जायजा

इसके बाद महाप्रबंधक मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया। महाप्रबंधक ने मुजफ्फरपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य हेतु जारी निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा प्रस्तावित 3डी मॉडल का अवलोकन किया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों से पुनर्विकास कार्य में और तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने लगेज स्कैनिंग मशीन, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधा केंद्र, विश्रामालय आदि का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक द्वारा क्रू लॉबी का भी निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से संरक्षा के संबंध में पूछताछ की गयी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!