Issues Problem NewsSamastipur

“बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे,ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान,छठ बाद थी लड़की की शादी

Samastipur Love Story;समस्तीपुर:रामभद्रपुर हायाघाट स्टेशन के बीच प्रेमी जोड़े का शव मिला है। दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को स्वीकार नहीं था। छठ के बाद लड़की की शादी होने वाली थी। कुसैया रेलवे गुमटी के पास दोनों की डेड बॉडी मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के सामने कूदकर दोनों ने अपनी जान दे दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल का क्षत विक्षत शव लोगों ने देखा। दोनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव में रहते थे। लड़की गांव के ही बटून राय की 18 साल की बेटी भोली कुमारी और लड़का पवन राय का 20 साल का बेटा मनीष कुमार है।

बच्चों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।
परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि दोनों बचपन से ही एक-दूसरे प्यार करते थे। इस बीच लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने दरभंगा में तय कर दी थी। लोगों का कहना है कि लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। परिवार के लोग गांव में ही शादी को लेकर राजी नहीं थे। इस कारण दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली।

रात 10 बजे से दोनों हो गए थे लापता

परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों रात करीब 10 बजे से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।सुबह लोगों को जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास लड़का और लड़की का शव पड़ा हुआ है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह उन्हीं के बेटा और बेटी हैं। इसके बाद पारिवार के लोगों के बीच कोहराम बच गया।

इसना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर अभी प्राथमिक दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!