Muzaffarpur

निजी बैंक के ग्राहकों से करीब 6 लाख का किया था गबन, पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी बैंक के ग्राहकों का साढ़े 6 लाख से अधिक रुपए का गबन करने वाला शातिर बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर सकरा थाना के रेपुरा का रहने वाला राहुल कुमार है। उसे सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे थाने पर पूछताछ की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरोपी के खिलाफ बैंक के लीगल मैनेजर शिवेंद्र रंजन सिंह ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस राहुल के पीछे लगी थी। एफआईआर में कहा गया था कि राहुल बैंक में ही काम करता है। उसने करीब 34 ग्राहकों से 6 लाख 72 हजार 43 रुपये लिए थे। जिसे उसने बैंक में जमा नही कराया था। उक्त रुपये को वह गबन कर लिया। छानबीन होने पर मामला सामने आया। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

 

इधर, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान वह पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!